फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एएसआई के घर से लाखों के आभूषण व 60 हजार की नकदी चोरी

एएसआई के घर से लाखों के आभूषण व 60 हजार की नकदी चोरी

Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एएसआई के घर से लाखों के आभूषण व 60 हजार की नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सफीदों की रामा कॉलोनी में एएसआई के घर सहित दो घरों से चोरों ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण व नकदी चुरा ली। पुलिस ने दोनों वारदात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निम्नाबाद निवासी शेर सिंह सफीदों की रामा कॉलोनी में रहता है। वह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है तथा उसकी पोस्टिंग अंबाला में है। शेर सिंह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और बच्चे गांव निम्नाबाद में आए हुए थे। शेर सिंह ने अपने मकान का कुछ हिस्सा किराए पर दिया हुआ है। किराएदार भी छुट्टियों में अपने घर चले गए। रात को मकान खाली देखकर चोरों ने ताले तोड़ दिए। घर में रखे लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण और 60 हजार रुपये चुरा ले गए। शेर सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने घर पहुंचकर देखा तो मकान के ताले टूटे पाए। पुलिस ने हरविंदर कौर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक इंजीनियर के साथ हेल्पर का काम करने वाले रामा कॉलोनी निवासी कुलबीर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उसके घर से चोर 100 ग्राम सोने के जेवरात व अढ़ाई लाख रुपये चुरा ले गए। कुलबीर सिंह की पत्नी अपने मायके मडलौडा गई हुई थी व कुलबीर अपने काम पर गया था। शाम को उसके पड़ोस की एक महिला ने उसे सूचना दी कि उसके घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। जब कुलबीर ने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था व उसके घर से सोने के जेवरात व नकदी गायब थी। पुलिस ने कुलबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों थाना प्रभारी रामनिवास ने कहा कि चोरी की वारदात की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। जल्द ही चोरी की वारदात में शामिल लोगों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed