{"_id":"59ee3a9e4f1c1bd8538b8b43","slug":"31508784798-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी को गाड़ी पर बती लगाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी को गाड़ी पर बती लगाना पड़ा महंगा
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गुड़गांव के डीएसपी हरेंद्र सिंह को अपनी पर्सनल गाड़ी पर बत्ती लगाकर जींद पहुंचना महंगा पड़ गया। डीएसपी हरेंद्र सिंह सोमवार को किसी कार्य से एसएसपी कार्यालय जींद पहुंचे थे। जब वह गाड़ी को खड़ा करके कार्यालय के अंदर गए तो एसएसपी डॉ. अरुण सिंह की नजर उस गाड़ी पर पड़ गई। एसएसपी ने तुरंत इस गाड़ी की जानकारी करने के आदेश दे दिए। साथ ही बत्ती लगी होने के चलते उसका चालान करने के लिए भी कहा।
एसएसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तुरंत लघु सचिवालय पहुंच गई। वहां पर गाड़ी के ऊपर अस्थाई नंबर होने के चलते पुलिस को उसकी पहचान करने मेें मुश्किल होने लगी। बाद में ट्रैफिक पुलिस को पता चला कि यह गाड़ी गुड़गांव के मौजूदा डीएसपी हरेंद्र कुमार की है और वह किसी कार्य से यहां पर आए हुए हैं। लेकिन, एसएसपी के आदेश होने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान कर दिया। डीएसपी हरेंद्र सिंह की सफीदों में पोस्टिंग थी। कुछ दिन पहले ही उनका तबादला गुड़गांव में हुआ था। सफीदों में डीएसपी रहते हुए किसी मामले की जांच के लिए सोमवार को वह जींद पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी पर्सनल गाड़ी पर बत्ती लगाए हुए थे। हालांकि, बत्ती के ऊपर कवर चढ़ाया हुआ था। बत्ती लगी होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान कर दिया।