{"_id":"57c726064f1c1b326d2cb140","slug":"300-house-on-trubule-dc-meeting-coloniger-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों में 300 घरों पर छाए संकट के बादल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफीदों में 300 घरों पर छाए संकट के बादल
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपते कॉलोनी के लोग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों के राजकीय महिला महाविद्यालय और नूरसर कॉलोनी के जमीनी विवाद में कॉलोनी के करीब 300 घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बस्ती को बचाने की गुहार लगाने के लिए यहां के निवासी बुधवार को डीसी विनय सिंह से मिलने पहुंचे। डीसी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बसपा नेता कर्मबीर सैनी की अगुवाई में डीसी से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा कि कॉलेज के पास पर्याप्त जमीन है। यहां पिछले 40 साल से मकान बने हुए हैं। इसलिए इन मकानों को न गिराया जाए। लोगों ने बताया कि सफीदों में नूरसर कॉलोनी के नाम पर लगभग 300 लोगों को शामलाती जमीन दी गई थी। इस पर पिछले 40 वर्षों से मकान बने हैं। यह जमीन सभी धारकों को लोकल पंचायत व बिस्वेदारों ने पूर्वजों को अलॉट की थी। इन पर लोग स्थायी रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं।
अब सरकार द्वारा राजकीय महिला कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। कॉलेज के निर्माण में रिहायशी मकानों की जमीन को नाजायज व जबरन तरीके से मिलाया जा रहा है। महिला कॉलेज की बिल्डिंग पूर्ण रूप से बनकर तैयार है और कॉलेज के पास 14 एकड़ खुली व भरपूर मात्रा में जगह है। इस मौके पर रोशन सैनी एडवोकेट, हवा सिंह कालवा, जगदीश भुक्कल, महावीर सैनी, मंगल सिंह, सतीश, अनिल, आजाद, कृष्ण कुमार, धर्मपाल, मोनू, रामरती, प्रवीण, श्रवण, सरबती, धर्मवीर, सुरेश, गुरदयाल, मौसम, संदीप, राजकुमार, विकास, मनोज कुमार, राकेश, राजू सैनी, धर्मबीर सैनी, कुलदीप सिंह, गुलाब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कॉलेज की है जमीन
कॉलेज की करीब 21 कनाल जमीन पर 90 लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसे खाली करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर डीसी विनय सिंह स्वयं मौका देख चुके हैं। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया जा रहा है।
- जयनारायण, प्राचार्य राजकीय कॉलेज