{"_id":"5cbe0db5bdec220c2c2a3043","slug":"21555959221-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। दाता सिंह वाला-धनौरी रोड पर सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सिंनद गांव का प्रवीण अपनी मां शीला के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरवाना से अपने गांव सिंनध जा रहे थे। उसी समय धनौरी के कुलदीप व सिंधू गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होर गढ़ी जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। मोटरसाइकिल की टक्कर में 26 वर्षीय सिंधू की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा लेक जाते समय 20 वर्षीय प्रवीण ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है। प्रवीण अपनी मां को नरवाना से दवाई दिलवाकर गांव लौट रहा था। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जिनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रवीण परीक्षा की तैयारी कर रहा था।