{"_id":"5bfd95d3bdec2241aa7f26ae","slug":"21543345619-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडों के बल पर चार युवकों ने बैंक एजेंट से लूटे पचास हजार और लैपटाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडों के बल पर चार युवकों ने बैंक एजेंट से लूटे पचास हजार और लैपटाप
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडों के बल पर चार युवकों ने बैंक एजेंट से लूटे पचास हजार रुपये और लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। मंगलवार दोपहर गांव गढ़ी-पीपलथा रोड पर नहर के पास बैंक के एजेंट से चार युवक डंडों के बल पर बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लैपटॉप व 50 हजार रुपये थे। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गढ़ी गांव निवासी गुरभजन पीपलथा के पीएनबी में एजेंट है। वह मंगलवार को बैंक में जा रहा था। गढ़ी और पीपलथा गांव के बीच नहर के पास चार बाइक सवार युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। उससे मारपीट करके उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब पचास हजार रुपये व लैपटॉप था। गुरभजन ने तुरंत गढ़ी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। कई स्थानों पर नाकेबंदी करके जांच की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का अता पता नहीं लग पाया था। गढ़ी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी करके जांच की। फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही लुटेरों की शिनाख्त कर ली जाएगी।