फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक ने छात्रा का अपहरण करके किया रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

युवक ने छात्रा का अपहरण करके किया रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
युवक ने छात्रा का अपहरण करके किया रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा का युवक ने घर से अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि जींद के ज्ञानतारा रोड निवासी 21 वर्षीय कुलदीप ने रात में उसकी 16 वर्षीय बेटी का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो कुलदीप ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत की। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाकर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed