फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आरोपी सास को अदालत ने जेल भेजा

आरोपी सास को अदालत ने जेल भेजा

Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सास को अदालत ने जेल भेजा
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाली सास को भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। गांव पोली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर को गांव शामड़ी सोनीपत निवासी ओमबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की डिमांड कर रहे थे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति ओमबीर उसके साथ कुकर्म करता था। इसके चलते उसे शारीरिक तथा मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। जब उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति ओमबीर, सास भानमती, ननंद सुनीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सास भानमती को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed