{"_id":"5a10727b4f1c1b68678bc973","slug":"21511027323-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवस का शिकार
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण कर किया दुराचार
जींद। सफीदों थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों ने किशोरी का अपहरण करके दुराचार करने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सफीदों थाने में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को उसकी बेटी घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव रोझला निवासी संजीव व मंदीप आया और गली से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। बाद में दोनों आरोपी उसको सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर उसके साथ दोनों ने दुराचार किया। बाद में आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसको छोड़कर फरार हो गए। बाद में किशोरी ने घर पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना सफीदों थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अपहरण, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।