फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ंतुलन बिगडने से तूड़े से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा

ंतुलन बिगडने से तूड़े से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा

Wed, 28 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ंतुलन बिगडने से तूड़े से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा
भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नगूरां से जींद-असंध मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जींद के राजनगर निवासी पवन व सतीश भूसे को बेचने का काम करते हैं। वह मंगलवार को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर जींद से असंध की तरफ जा रहे थे। उनके साथ शिव कॉलोनी निवासी राममेहर व सुरेश भी थे। शाम साढ़े चार बजे जब वह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर नगूरां से कुछ आगे असंध रोड पर निकले तो ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़, जिससे बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में जींद की शिव कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय राममेहर, राज नगर निवासी पवन, सतीश व शिव कॉलोनी निवासी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

काफी देर तक लगा जाम
बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण जींद-असंध मार्ग बाधित हो गया। काफी देर तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया और यातायात को सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed