फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कपड़े की दुकान से हजारों के सूट लेकर महिलाएं फरार

कपड़े की दुकान से हजारों के सूट लेकर महिलाएं फरार

Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से हजारों के सूट लेकर महिलाएं फरार
दुकान से 44-45 सूट लेकर महिलाएं फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गुप्ता कॉलोनी के एक घर में सास व बहू की कपड़े की दुकान से चार-पांच अज्ञात महिलाएं हजारों रुपये के सूट चोरी करके फरार हो गईं। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर महिलाओं का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में गुप्ता कॉलोनी निवासी जोगेंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी सुदेश व मां राजपति ने उनके घर में ही किराना व कपड़े की दुकान खोली हुई है। दिन में चार-पांच महिलाएं उनकी दुकान में आईं और महिलाओं के सूट देखने लगीं। एक महिला एक बच्चे को लिए हुई थी और उस पर कपड़ा ढके हुई थी। इस दौरान उक्त महिलाओं ने उनकी दुकान से 44-45 सूट चोरी करके फरार हो गईं। जोगेंद्र ने कहा कि जब उसकी पत्नी व मां ने सामान को संभाला तो सूट गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो महिलाएं सूट चोरी करती हुई दिखाई दीं। उन्होंने आस-पास पता किया तो पड़ोसियों ने बताया कि उक्त महिलाएं एक गाड़ी में सवार होकर गई हैं। पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed