फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अवैध हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश काबू

अवैध हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश काबू

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश काबू
अवैध हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने नगूरां गांव के पास से गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को अवैध हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है। आरोपी उचाना में किसी की हत्या करना चाहते थे और दो महीने पहले उचाना में व्यापारी अशोक मित्तल पर फायरिंग कर चुके हैं।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ नगूरां से अलेवा रोड पर खड़े है। इस पर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी तो दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ काबू कर लिया। इनकी पहचान कुचराना गांव निवासी प्रवीन उर्फ पीना, जिससे एक पिस्तौल 315 व दो राउंड बरामद हुए। वहीं दूसरी आरोपी कुचराना गांव निवासी ही संजय से 312 बोर पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि अगस्त में उन्होंने उचाना मंडी व्यापारी अशोक मित्तल पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। उसी दिन से दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ फरार चल रहे थे। इससे पहले पुलिस एक आरोपी अजय को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रवीन उर्फ पीना ने पुलिस को बताया कि वह उचाना क्षेत्र में अपना गैंग बनाकर किसी बड़ी हस्ती से फिरौती मांगना चाहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed