{"_id":"5b86eced42c7924658644997","slug":"201535569133-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्लूखेड़ा थाने की नाक नीचे से चोरों ने रेडीमेड की दुकान का शटर उखाड़ लाखों रुपये के कपड़े चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिल्लूखेड़ा थाने की नाक नीचे से चोरों ने रेडीमेड की दुकान का शटर उखाड़ लाखों रुपये के कपड़े चुराए
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से 150 मीटर दूरी पर दुकान से डेढ़ लाख के रेडीमेड कपड़े चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। बुधवार को चोरों ने पिल्लूखेड़ा के जामनी चौक पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान का शटर उखाड़ कर उसमें से लगभग एक लाख 50 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। दुकान पिल्लूखेड़ा थाने से महज कुछ कदम पर ही है। चोरों ने दुकान लगभग 150 मीटर दूरी पर स्थित है। चोर वारदात से पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ा दिया और उसे अपने साथ ले गए। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
कनित फैशन हाउस नाम की दुकान के मालिक मोहन लाल ने बताया कि कहा कि वह मंगलवार को वह दुकान को अच्छी तरह से ताला लगाकर गया था। बुधवार सुबह उस ऑटो वाले ने दुकान के शटर खुले होने की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान से 350 कमीज, महंगे इत्र, 150 जींस की पैंट और बेल्ट गायब थे। उसने घटना की सूचना पिल्लूखेड़ा थाने में दी। जानकारी मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी किशोरी लाल और सीन ऑफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।