{"_id":"5bbe3b80867a55281371b93e","slug":"191539193728-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक सड़क पर आए शराबी को बचाने के चक्कर में पिकअप से टकराई रोडवेज की बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक सड़क पर आए शराबी को बचाने के चक्कर में पिकअप से टकराई रोडवेज की बस
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के आगे कूदा शराबी, बचाने में पिकअप से टकराई रोडवेज बस, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हांसी रोड पर रामराये गांव के समीप एक शराबी को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। बस की टक्कर से पिकअप गाड़ी में बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नारनौंद के किसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना पुलिस के अनुसार रोडवेज की बस के चालक रामकुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर बाद हिसार से बस लेकर पानीपत जा रहा था। जब वह रामराये गांव के पास पहुंचा तो राजपुरा भैण गांव निवासी राजेंद्र शराब के नशे में रोडवेज की बस के आगे छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में बस का कट मारा तो बस सामने से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी से टकरा गई, जिससे पिकअप सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पिकअप चालक नारनौंद निवासी नसीब के अलावा एक अन्य को मामूली चोट लगी है। सदर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने कहा कि रोडवेज बस व पिकअप गाड़ी की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में घायलों की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।