{"_id":"5a0735204f1c1b59678bb0c9","slug":"191510421792-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में एक हत्या व तीन हत्या के प्रयास के केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद में एक हत्या व तीन हत्या के प्रयास के केस दर्ज
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला बागड़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शामलो कालां गांव के खेतों से शुक्रवार को पुलिस टीम को चकमा देकर फरार बदमाश रणबीर उर्फ काला बागड़ा को कोबू करने के लिए पुलिस ने अब उसके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं इस दौरान काबू बदमाश राजेश उर्फ राजा की मदद भी इसके लिए ली जा रही है। राजेश उर्फ राजा को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब राजेश के माध्यम से ही पुलिस उसके साथ काला बागड़ा तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
पकड़े गए राजेश उर्फ राजा पर जींद सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर अपराध के कुल 16 केस दर्ज दर्ज हैं। वहीं फरार हुए अपराधी काला बागड़ा के खिलाफ 12 केस दर्ज हैं। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि राजेश उर्फ राजा हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व अन्य 16 वारदातों में भगौड़ा चल रहा था। राजेश पर 2013 में नरवाना सदर थाना में डोहाना खेड़ा निवासी प्रदीप की हत्या का केस दर्ज है। इसके अलावा 2011 में जींद शहर थाना में शिव कॉलोनी निवासी युवक की हत्या का केस दर्ज है। 2011 में ही रामराये गांव निवासी प्रमोद पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज है। इसके अलावा 2009 में जींद अदालत परिसर में सूर्यवीर नामक युवक पर गोली चलाने का भी आरोप है। इसके अलावा राजेश के खिलाफ 2013 मेें जींद जेल में मोबाइल बरामद होना, 2013 में ही जान से मारने की धमकी देना, 2011 में कुरुक्षेत्र में हत्या के प्रयास, 2011 में अवैध पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने, 2011 में कुरूक्षेत्र में हत्या करने व हत्या का प्रयास करने। 2011 में ही राजौंद थाना क्षेत्र में हत्या करने, 2012 में लूट की योजना बनाने, इसी साल नाजायज असलहा बरामद होने, 2001 में नाजायज असलहा बरामद होने, इसी साल कार छीनने, ठेकेदार मनोज को गोली मारने का केस दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि काला बागड़ा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 केस दर्ज हैं और राजेश उर्फ राजा से पूछताछ के आधार पर उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
हत्या की फिराक में थे बदमाश
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजेश उर्फ राजा व काला बागड़ा पुलिस हिरासत में किसी हत्या की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।