{"_id":"5b844d9a42c792463f794942","slug":"181535397274-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लजवाना कलां गांव के बैंक में दिन-दहाड़े डैकेती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लजवाना कलां गांव के बैंक में दिन-दहाड़े डैकेती
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नकाबपोश लुटेरों ने पीएनबी से लूटे 82405 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। लजवाना कलां गांव स्थित पीएनबी बैंक में मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े बैंक कैशियर से 82405 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्तौल का बट कैशियर के सिर में मारकर उसे जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सोमवार को दोपहर 12 बजे लजवाना कलां गांव में स्थित पीएनबी बैंक में बैक कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। दर्जनों लोग बैंक में मौजूद थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने हाथ में पिस्तौल लिए बैंक में प्रवेश किया। दो बदमाश ने हेल्मेट पहना हुआ था जबकि तीसरे ने अपना मुंह कपड़े से ढांप रखा था। एक बदमाश के हाथ में दो पिस्तौल थे। एक बदमाश ने बैंक के गेट पर खड़े होकर ग्राहकों पर पिस्तौल तान दी और हिलने से मना कर दिया। दूसरे ने बैंक मैनेजर सुनील पर पिस्तौल तान दी। तीसरे बदमाश ने कैशियर के रूम में जाकर पिस्तौल कनपटी पर रखकर कैश निकालने के लिए कहा। कैशियर के कैश नहीं देने पर बदमाश ने पिस्तौल का बट कैशियर विजय के सिर में मारकर उसे जख्मी कर दिया और 82405 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बैंक से निकल गए। इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।
बैंक में नहीं है कोई सिक्योरिटी गार्ड
पीएनबी बैंक लजवाना कलां में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर बैंक में सिक्योरिटी गार्ड होता तो शायद बदमाशों की बैंक लूटने की हिम्मत नहीं होती।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
लजवाना कलां गांव के पीएनबी बैंक में सीसीटी कैमरे लगे हुए थे। लूट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। दो बदमाशों ने हेल्मेट एवं एक ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश हाथों में हथियार लिए बैंक आए। दो बदमाशों ने सिर में हेल्मेट पहना हुआ था और एक ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। एक बदमाश ने उस पर, दूसरे ने ग्राहकों पर और तीसरे ने कैशियर पर पिस्तौल तान ली और रुपये लूट कर फरार हो गए। एक बदमाश के हाथ में दो पिस्तौल थे।
सुनील कुमार, बैंक मैनेजर पीएनबी लजवाना कलां।
तीन बदमाशों ने हाथों में हथियार लहराते हुए बैंक प्रवेश किया और एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख ली और रुपये देने के लिए कहा। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो बदमाश ने पिस्तौल का बट मारकर उसे जख्मी कर दिया और रुपये लूट लिए
विजय, हैड कैशियर पीएनबी बैंक लजवाना कलां।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
ुसुरेंद्र कुमार, जुलाना थाना प्रभारी।