{"_id":"5949715d4f1c1b987f8b45c2","slug":"181497985373-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण की राधा को कृष्ण ने मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जागरण की राधा को कृष्ण ने मारा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
न्यू शिवपुरी कॉलोनी की नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी शुभम रात्रि जागरण में साथ-साथ काम करते थे। जागरण में निकाली जाने वाली झांकियों में लड़की राधा और आरोपी शुभम कृष्ण की भूमिका निभाता था। पुलिस के अनुसार तीन साल से दोनों के झांकियों में एक साथ काम करने से दिनों काफी घुल मिल गए थे। लड़की के परिवार के सदस्यों को भी शुभम पर विश्वास हो गया था। शुभम को जब भी जागरण में जाना होता तो वह घर से लड़की को अपने साथ लेकर जाता था। 15 जून की मध्यरात्रि को शुभम बाइक को लेकर लड़की के घर पहुंचा। जहां पर शुभम ने बताया कि वह डूमरखां में रात्रि को जागरण चल रहा है। इसमें लड़की को राधा और उसे कृष्ण की भूमिका निभानी है। इसके बाद लड़की आरोपी युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। जब दो दिन बीत जाने के बाद भी लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों को इसकी चिंता सताने लगी। इससे पहले भी लड़की दो या तीन दिन तक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण बाहर ही रहती थी। जब परिजनों ने लड़की से बात करनी चाही तो वह उनसे संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने शुभम से संपर्क किया तो उसके बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद परिजनों का शक गहरा गया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उस समय अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
पंचायत को भी करता रहा गुमराह
लड़की के एक रिश्तेदार रणधीर ने बताया कि लड़की के लापता होने के बाद परिजन शुभम से मिले। जहां पर शुभम ने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों के बीच में पंचायत हुई। जहां पर शुभम ने बताया कि वह डूमरखां में जागरण में उसको लेकर गया था, जहां से वह लापता हो गई। इसके बाद परिवार के लोग डूमरखां पहुंचकर 15 जून की रात को किसके यहां जागरण था, इसके बारे में पता किया। वहां ग्रामीणों ने बताया कि 15 जून को उनके गांव में कोई जागरण नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों का शक पूरी तरह से शुभम पर हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया उसने दीपक, मंगल और शिवम के साथ नाबालिग लड़की को जलालपुरा खुर्द के खेतों में ले गए। जहां पर उसकी हत्या करके शव को खेत में दफनाया दिया। रणधीर के अनुसार शुभम और लड़की के बीच काफी नजदीकियां थी और दोनों शादी भी करना चाहते थे। रणधीर ने बताया कि लड़की की मां को भी इससे कोई आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआत में करते रहे गुमराह
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शुभम, दीपक, शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में वह गुमराह करते रहे। लड़की के शव को दफनाने की जगह को अलग-अलग बताते रहे। जब पुलिस ने उनकी कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सही ठिकाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
जिन हाथों से दफनाया, उन्हीं से बाहर निकाला
मंगलवार दोपहर को डीएसपी कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी समुंद्र सिंह, एसएफएल की टीम आरोपियों को जलालपुरा खुर्द के खेतों में लेकर पहुंची। जहां पर आरोपियों ने खेत में बने कमरे और रजवाहे के बीच में खाली पड़ी जमीन पर शव को दबाने की बात कही। यहां पुलिस ने पकड़े गए तीनों ही आरोपियों के हाथ में कस्सी दे दी और शव को बाहर निकालने के लिए कहा। बारिश होने के कारण जगह पर मिट्टी गीली हो चुकी थी, लेकिन बाद में लगभग डेढ़ घंटे तक कस्सियों से मिट्टी को हटाकर आरोपियों ने लड़की के शव को बाहर निकाला।
घटना स्थल पर लोगों का लगा जमावड़ा
जलालपुरा खुर्द के खेतों में लड़की के शव को दफनाने का पता चलते ही आसपास के गांवों के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। रजवाहे के रास्ते से जलालपुरा कलां, खुर्द और शहर की आसपास की कॉलोनी के लोग पहुंचे। जहां पर आरोपियों की इस कार्रवाई पर आश्चर्य जताया।
लड़की के भाई मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी बहन लापता हो गई है। इसमें संतनगर निवासी शुभम, उसके साथी दीपक, शिवम, मंगल का हाथ है। अगर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए तो मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने लड़की को ले जाकर जलालपुरा खुर्द गांव के खेतों में उसकी हत्या कर वहां दबा दिया। लड़की का शव गांव के खेत से बरामद कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। -समुंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी जींद
जागरण की राधा को कृष्ण ने मारा
नाबालिग लड़की और आरोपी शुभम जागरण में निभाते थे राधा-कृष्ण की भूमिका
पिछले तीन साल से जागरणों में दोनों साथ करते थे काम
डूमरखां में जागरण होने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया था शुभम