फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रामराये गांव में धमाके का मामला, खुफिया विभाग ने खंगाले दुकानों में लगे कैमरे

रामराये गांव में धमाके का मामला, खुफिया विभाग ने खंगाले दुकानों में लगे कैमरे

Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामराये गांव में धमाके का मामला, खुफिया विभाग ने खंगाले दुकानों में लगे कैमरे
रामराये धमाके के आरोपियों का पता लगाने को खुफिया विभाग ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रामराये तीर्थ के परशुराम घाट पर वीरवार सुबह हुए धमाके के आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रशासन जुट गया है। शनिवार को खुफिया विभाग की टीम ने रामराये पहुंच कर बस अड्डे की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

संस्कृत महाविद्यालय के प्रधान फूल कुमार शास्त्री के अनुसार टीम ने गांव पहुंचकर यह पता लगाने की कोशिश की कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं दिखाई दिया। इसके बाद गांव के बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे भी जांचे। अब इसके आधार पर ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामराये तीर्थ के परशुराम घाट पर प्रेशर कुकर में जोर का धमाका हुआ था। हालांकि पुलिस इसे साधारण होली के पटाखे का धमका बता रही है, लेकिन जिस प्रकार प्रेशर कुकर के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए हैं, लोगों को यह बात गले नहीं उतर रही है। बहरहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed