फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल बस की चपेट में आने से दो युवक घायल

रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल बस की चपेट में आने से दो युवक घायल

Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल बस की चपेट में आने से दो युवक घायल
रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल बस की चपेट में आने से दो युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-सफीदों मार्ग पर रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल की बस की साइड लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निर्जन निवासी 19 वर्षीय अमन तथा 23 वर्षीय मनोज अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ आ रहे थे। जब दोनों सफीदों रोड बाईपास के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल की बस की साइड इनकी बाइक को लग गई। इससे बाइक सड़क किनारे गिर गई। इसमें दोनों युवकों को काफी चोटें आई। दोनों को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस को अभी तक युवकों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed