फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नगूरां के पास कार व ट्रक की भिड़ंत, दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

नगूरां के पास कार व ट्रक की भिड़ंत, दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगूरां के पास कार व ट्रक की भिड़ंत, दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
नगूरां के पास कार और ट्रक की टक्कर में दिल्ली पुलिस कर्मी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। स्थानीय नगूरां गांव के पास चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली के रहने वाले 28 वर्षीय सन्नी की मौत हो गई। सन्नी दिल्ली पुलिस विभाग में कार्यरत था।

पुलिस को दिए ब्यान में दिल्ली के स्वतंत्र नगर निवासी कपिल ने बताया कि उसका भाई दिल्ली पुलिस में तैनात था। किसी काम से कार में सवार होकर असंध से नगूरां होते हुए जींद जा रहा था। इसी दौरान नगूरां बिजली घर के पास जींद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उससे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई कपिल के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed