फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ाजपा विधायक के बेटे पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस के हाथ

ाजपा विधायक के बेटे पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस के हाथ

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ाजपा विधायक के बेटे पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस के हाथ
भाजपा विधायक के बेटे पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के नहर पुल अस्थाई नंदीशाला के पास सात अक्तूबर की रात असंध विधायक बख्शीश सिंह के बेटे हरप्रीत पर हुए जानलेवा हमला के मामले में सफीदों पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस द्वारा कई स्थानों से सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, जोकि जींद रोड पर स्थित सिनेमाहाल के पास की है। पुलिस के अनुसार ऐसे में आरोपी पहले से ही विधायक के बेटे हरप्रीत का पीछा कर रहे थे। जोकि वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। सिनेमाहाल के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग होने की वजह से वह वहां पर वारदात को अंजाम नहीं दे सके । सीसीटीवी फुटेज में एक बुलेट बाइक व एक अन्य गाड़ी संदिग्ध हालात में इधर-उधर घूमती दिखाई दे रही है।
पुलिस को असंध के डेरा पुला सिंह निवासी हरमिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह इनोवा कार में सात अक्तूबर को विधायक बख्शीश सिंह के पुत्र हरप्रीत के साथ सफीदों आया हुआ था। जब वह करीब साढ़े आठ बजे सफीदों के नहर पुल के पास पहुंचे तो एक सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के आगे फॉरच्यूनर खड़ी कर रास्ता रोका और शीशा खोलने के लिए बोला, जब उन्होंने शीशा खोला तो असंध निवासी हीरा सिंह ने रिवाल्वर से फायर करना चाहा तो उन्होंने तुरंत गाड़ी भगा ली। लेकिन गोली गाड़ी के डैशबोर्ड पर जा लगी। इस मामले में विधायक का बेटा हरप्रीत बाल-बाल बचा। तभी हरप्रीत ने अपनी गाड़ी सीधी थाना सफीदों ले जाकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रभारी समरजीत, डीएसपी सुनील कुमार व जींद सीआईए घटनास्थल का जायजा लेने रात को मौके पर पहुंची। तब-तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने हरमिंद्र की शिकायत पर असंध निवासी हीरा सिंह व 6-7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। फुटेज मेें आए अन्य आरोपियों को पुलिस पहचाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समरजीत, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed