फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गाय से टकराकर कावडिय़ों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, 15 अन्य घायल

गाय से टकराकर कावडिय़ों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, 15 अन्य घायल

Mon, 06 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गाय से टकराकर कावडिय़ों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, 15 अन्य घायल
गाय से टकराई कांवड़ियों की गाड़ी, एक की मौत, 15 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। रविवार सुबह हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथो गांव के पास हुए हादसे में एक कांवड़िए की मौत की मौत हो गई, 15 अन्य घायल हो गए। रविवार सुबह करीब ढाई बजे हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथो गांव के निकट कांवड़ियों की गाड़ी सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। इसमें गाड़ी पलट गई और गाड़ी में सवार सभी कावंड़िये घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी कांवड़िये को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसमें से कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को साैंप दिया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव झलनियां से करीब दो दर्जन कांवड़िए गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार रवाना हुए थे। हथो गांव के निकट टाटा गाड़ी सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर पलट गई। इसमें नायब सिंह, विनोद, सुनील, कुलदीप, बागी, मलकीत, सोहन, विशाल, हरपाल, गूलीचंद, रामफल, कृष्ण, सुल्तान, सुरेंद्र, नानक, कुलविंद्र सहित 16 कांवड़िये घायल हो गए। नागरिक अस्पताल से घायलों की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 35 वर्षीय नायब सिंह पुत्र सतप्रकाश की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में कांवड़ियों की गाड़ी पलट गई। इसमें नायब सिंह पुत्र सतप्रकाश सिंह निवासी झलनियां गांव जिला फतेहाबाद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed