फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सुंदरपुर गांव में सोमवार रात जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव सुंदरपुर निवासी सुमन ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को बेसुध हालात में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता गांव लाठ सोनीपत निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जनवरी 2004 में सुमन की शादी सुंदरपुर गांव में की थी। शादी के बाद से ही उसकी सुमन को उसका पति सुनील, सास माया देवी और ससुर ईश्वर सिंह प्रताड़ित करते थे। सोमवार शाम को भी सुनील ने सुमन के साथ मारपीट की। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति सुनील, सास माया देवी, ससुर ईश्वर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतका अपने पीछे आठ वर्षीय बेटा आर्यन और साढ़े पांच वर्षीय बेटी छोड़ गई। मामले के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। तीन के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


28जेएनडी 22 : नागरिक अस्पताल में पोस्मार्टम करवाने पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed