{"_id":"5970feda4f1c1b3e148b48a0","slug":"171500577498-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बनकर खाते से निकाले 20 हजार
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बैंक अधिकारी बनकर खाते की डिटेल लेकर 20 हजार रुपये चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिनगर नरवाना निवासी प्रीतम धीमान ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपनी पहचान बैंक अधिकारी के तौर पर बताई। उसने कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, इसलिए उसको अपग्रेड करना होगा। इस पर बातों के झांसे में लेकर उसने एटीएम की डिटेल ले ली। इसी दौरान उसके खाते से 20 हजार रुपये की नकदी गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।