फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहर के एक होटल पर खाना के पैसे मांगने पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। होटल संचालक बलवान ने पांच जुलाई 2016 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को कुछ युवक होटल पर खाना के लिए आए। जहां पर युवकों ने शराब पी ली। जब वह खाना खाकर बाहर निकलने लगे तो उसने पैसे मांगे, लेकिन युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान युवकों ने होटल के बाहर निकलकर फायरिंग कर दी। बाद में आरोपी युवक गाड़ी में सवार होकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवाकर युवकों से बातचीत की तो पुलिस को कुछ शक हो गया। गाड़ी की तलाशी में 12 बोर का एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने उक्त सभी युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने पानीपत रोड पर भी हवाई फायर करने की बात मान ली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पानीपत के गांव निमरी निवासी सुनील उर्फ नन्हा, राजिंद्र व सुरजीत व गांव सनौली खुर्द का राजकुमार उर्फ फौजी, पानीपत की कालोनी कबूलबाग का हरिकिशन व जींद की संतनगर कालोनी निवासी मनजीत के रूप में हुई थी, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस जांच के दौरान गांव निमरी निवासी कुलदीप का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed