हरियाणा: जींद सिविल अस्पताल से कोविड वैक्सीन चोरी, 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन ले गए चोर
सुबह नौ बजे जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो पीपी सेंटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद स्टोर का भी ताला टूटा मिला। यहां रखे डीप-फ्रीज से कोरोना वैक्सीन गायब मिली।
विस्तार
जींद जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 1510 कोवैक्सीन और 110 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। गुरुवार दोपहर तक दोनों वैक्सीन की 1000-1000 डोज उपलब्ध हो जाएगी। शाम तक 6000 कोविशील्ड की और डोज नागरिक अस्पताल पहुंच जाएगी। सीएमओ मंजीत ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में वैक्सीन नहीं होने की खबर का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।
Haryana: 1710 doses of #COVID19 vaccine, including 1270 of Covishield & 440 of Covaxin, stolen from PPC centre at Civil Hospital in Jind, files stolen too. Centre's incharge says, "I'll also check our main store that keeps supply for entire district. I'll also inform officials." pic.twitter.com/QqAZqa23CM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2021
सुबह नौ बजे जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो पीपी सेंटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद स्टोर का भी ताला टूटा मिला। यहां रखे डीप-फ्रीज से कोरोना वैक्सीन गायब मिली। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में कोरोना वैक्सीन की चोरी को कालाबाजारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसके अलावा अलमारी से दो फाइल भी चोरी हुई हैं। हालांकि वहीं पर 50 हजार रुपये रखे थे, वे सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही टीकाकरण के प्रभारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डीआईजी ओपी नरवाल मौके पर पहुंचे। इनके साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची और कार्यालय के कुंडों से निशान जुटाए। अब इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
ग्रिल कूद कर आए दो लोग
अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल
दरअसल अस्पताल में कोविड वार्ड भी बनाया गया है। ऐसे में यहां रात-दिन स्टाफ रहता है। इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं, लेकिन पीपी सेंटर के बारह किसी भी सुरक्षाकर्मी को तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वैक्सीन चोरी का नहीं संदेह
प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि आरोपी वैक्सीन चोरी करने नहीं, अन्य चोरी की नीयत से घुसे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। ओपी नरवाल, डीआईजी।