{"_id":"5c82b8b2bdec22140f074f59","slug":"161552070834-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप में दादगिरी जमाने के लिए की थी 13 दिन पहले युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप में दादगिरी जमाने के लिए की थी 13 दिन पहले युवक की हत्या
विज्ञापन
दादागिरी जमाने के लिए हुई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तेरह दिन पहले एकलव्य स्टेडियम में 19 वर्षीय अक्षय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार अक्षय की हत्या ग्रुप में दादागिरी जमाने के लिए की गई थी। पहले अक्षय और उसकी हत्या करने का आरोपी दोस्त थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी दादागिरी को लेकर अनबन हो गई थी। अदालत ने तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी युवकों से हत्या में प्रयोग की गई पिस्तौल को बरामद करने का प्रयास करेगी। साथ ही चौथे आरोपी का सुराग भी लगाएगी।
जानकारी के लिए 24 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम के गेट के पास अर्बन इस्टेट निवासी 19 वर्षीय अक्षय पर बाइक सवार चार युवकों ने हमला कर दिया था। इसके बाद एक युवक ने गोली मार दी थी तो अक्षय की छाती में लगी। जिससे अक्षय की मौत हो गई थी। इसको लेकर शुक्रवार को डीएसपी रामभज व सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश, डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी समरजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीन आरोपियों में जवाहर नगर निवासी पारुल नैन व विजय नगर निवासी अंशुल को जवाहर नगर से काबू किया गया है, जबकि निर्जन गांव निवासी अंकित को उसके गांव निर्जन से ही पकड़ा गया है। वहीं जवाहर नगर निवासी विशाल उर्फ काला अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
खुद को बड़ा बताने को लेकर हुई तकरार
सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश के अनुसार दो साल पहले अक्षय आरोपियों के साथ ही एक स्कूल में पढ़ता था। यह सभी आपस में अच्छे दोस्त थे। कुछ समय पहले पारुल नैन और अक्षय के बीच खुद को बड़ा बदमाश बताने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद से यह विवाद बढ़ता ही चला गया। बाद में दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। पुलिस के अनुसार पारुल के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
हत्या के दिन भी हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को भी पारुल और अक्षय के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर दोनों मेें शाम के समय एकलव्य स्टेडियम के पास मिलने की बात तय हुई थी। इसके तहत ही पारुल ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंच कर अक्षय को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार अक्षय पर गोली पारुल नैन ने ही चलाई थी।
पारुल ने अपने चाचा से ली थी पिस्तौल
पुलिस के अनुसार पारुल नैन का चाचा हत्या सहित कई मामलों में जेल में बंद है। पारुल ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने चाचा से ही पिस्तौल ली थी। अब पुलिस आरोपियों से पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी।
बीए प्रथम वर्ष का छात्र है पारुल
सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश के अनुसार पारुल नैन रोहतक के जाट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं दूसरा आरोपी निर्जन गांव निवासी अंकित 12वीं पास करने के बाद खेतीबाड़ी कर रहा और तीसरा आरोपी जवाहर नगर निवासी अंशुल 12वीं पास करने के बाद घर पर ही है।
यू ट्यूब पर चलता है पारुल का चैनल
हत्या का मुख्य आरोपी जवाहर नगर निवासी पारुल नैन अपनी गतिविधियों को प्रचारित करने के लिए यू ट्यूब चैनल का भी सहारा लेता है। चैनल पर उसने अपने बारे में काफी जानकारी डाल रखी है।