{"_id":"5d1263d38ebc3e3cd07a2c72","slug":"15614862731535-jind-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
जींद। नए बाईपास पर पांडू पिंडारा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से निडाना गांव निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक विनोद की मौत हो गई। दरअसल नए बाईपास पर ठीक से रास्ता नहीं बनाने के चलते इस प्रकार के हादसे की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। वहीं पांडू पिंडारा गांव में एनएचएआई द्वारा रास्ता बंद किए जाने के कारण अधिकतर वाहन रांग साइड चल रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की चूक ने एक जान ले ली।
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय विनोद ऑटो चलाकर परिवार को पोषण करता था। मंगलवार रात आठ बजे विनोद जींद से ऑटो में सामान भर कर निडाना गांव जा रहा था। जब वह गोहाना रोड पर बाईपास पुल से रांग साइड होते हुए पांडू पिंडारा गांव की ओर जा रहा था तो सफीदों रोड की ओर से आ रहे ट्रक ने की ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के अनुसार विनोद को एक बेटा और एक बेटी है। विनोद का शव पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया है।
समस्या को लेकर की थी शिकायत
गोहाना रोड पर नए बाईपास पर बनाए गए पुल पर सही रास्ता नहीं होने की शिकायत सामाजिक संस्था अन्ना टीम ने डीसी को दी थी। दरअसल इस रोड पर रोहतक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोहाना रोड पर निकलने का रास्ता नहीं है। साथ ही गोहाना रोड से यदि रोहतक की ओर जाना है तो इसके लिए भी रास्ता नहीं है। दोनों ही स्थितियों में सफीदों रोड से आना-जाना पड़ता है। इसके चलते वाहन चालक रांग साइड चलते हैं।