फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गूगल-पे के नाम से फोन करके खाते से उड़ाए 7800 रुपये

गूगल-पे के नाम से फोन करके खाते से उड़ाए 7800 रुपये

Mon, 24 Jun 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गूगल-पे के नाम से फोन करके खाते से उड़ाए 7800 रुपये
जींद। सुंदर नगर निवासी युवक के खाते से एक व्यक्ति ने गूगल पे के नाम से फोन करके 7800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर निवासी 27 वर्षीय संदीप ने कहा कि वह इनवर्टर बैटरी का काम करता है। उसने 17 जून को गूगल पे एप से अपना मोबाइल रिचार्ज किया था। उसके खाते से दो बार में 149-149 रुपये कट गए। जब उसने गूगल पे के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो वहां से उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला। संदीप ने कहा कि उसके पास 22 जून को दोपहर डेढ़ बजे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह गूगल-पे से बोल रहा है। आपके खाते से जो दो बार पैसे कटे हैं, वह रिफंड करने है। इसके बाद फोन करने वाले ने संदीप के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा और वह उससे जान लिया। संदीप ने कहा कि जब उसने कहा कि उसके खाते से दो हजार रुपये कट गए हैं तो फोन करने वाले ने कहा कि यह आपके पैसे होल्ड पर रखे गए हैं, जो आपको मिल जाएंगे। इसके बाद फोन करने वाले ने संदीप के पास तीन बार ओटीपी भेजा। जिसे संदीप ने फोन करने वाले को बता दिया। इस प्रकार संदीप के खाते से दो हजार तीन बार तथा एक बार 1800 रुपये कट गए। संदीप ने कहा कि फोन करने वाले ने उसका फोन हेक किया हुआ था। जब संदीप ने फोन करने वाले से कहा कि मेरे खाते से 9 हजार रुपये कट गए तो फोन करने वाले ने कहा कि आपके खाते से 7800 रुपये कटे हैं तथा अब आपके खाते में मैंने 44 रुपये छोड़ दिए और फोन काट दिया। इसके बाद संदीप को पता चला कि किसी व्यक्ति ने गूगल पे के नाम से उसको ठग लिया। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed