फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ऑटो सवार व्यक्ति को गोली मारकर लूटे 1.52 लाख रुपये

ऑटो सवार व्यक्ति को गोली मारकर लूटे 1.52 लाख रुपये

Sun, 16 Jun 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार व्यक्ति को गोली मारकर लूटे 1.52 लाख रुपये
जींद। स्थानीय रानी तालाब के पास गोहाना रोड पर ई-रिक्शा में सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी और एक लाख 52 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। गोली व्यक्ति के पैर में लगी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की मगर उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई। घायल खुद एक अन्य ऑटो रिक्शा में बैठकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गोहाना स्टैंड रोहतक निवासी 40 वर्षीय राजू ने बताया कि वह जींद में डिस्पोजल सप्लाई का काम करता है। रविवार को वह कई दुकानदारों से पेमेंट लेने के लिए आया हुआ था। दोपहर साढ़े 12 बजे वह बाजार से ई-रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। उसके पास एक लाख 52 हजार रुपये थे। जब वह रानी तालाब के पास पहुंचा तो वहां एक युवती ने हाथ देकर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। उसी समय पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोशों ने उससे थैला छीनना चाहा, लेकिन उसने थैला नहीं छोड़ा। इस पर एक युवक ने उसकी टांग में गोली मार दी। जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा। दोनों नकाबपोश उससे पैसों वाला थैला छीनकर फरार हो गए। वह एक अन्य ऑटो रिक्शा में सवार होकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शहर में नाकाबंदी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने राजू की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed