{"_id":"5cf56babbdec22071e6d73c5","slug":"155958775112-jind-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली को लेकर दंपती में कलह, दोनों ने निगला जहर, पति की मौत पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साली को लेकर दंपती में कलह, दोनों ने निगला जहर, पति की मौत पत्नी गंभीर
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। जिले के एक गांव में दंपती के बीच साली को लेकर हुई कलह हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति-पत्नी दोनों ने जहर निगल लिया। इसमें पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार रात को युवक का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों ने जहर निगल लिया। सोमवार को महिला के पति का गांव के पास ही खेतों में शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं युवक की पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की सफीदों के एक गांव में शादी हुई थी। पुलिस को दिए बयान में युवक के पिता ने कहा कि करीब दस दिन पहले उनका लड़का अपनी साली को साथ लेकर घर से गायब हो गया था। इस मामले में उसकी ससुराल वालों ने उसके खिलाफ सफीदों पुलिस में केस दर्ज करवाया हुआ है। रविवार रात को वह अपनी साली के साथ अपने गांव में वापस आ गया। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। जिससे गुस्से में आकर उसकी पत्नी ने जहर निगल लिया। इसके बाद युवक रात को ही घर से निकल गया। वहीं अगली सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी का पिल्लूखेड़ा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल अनफिट होने के कारण सोमवार को महिला के बयान दर्ज नहीं किए जा सके। पिल्लूखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की बहन नाबालिग है और इस मामले में सफीदों पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सफीदों चौकी पुलिस ने युवक की साली को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 मई को किशोरी के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी बड़ी बेटी का पति उसकी 17 वर्षीय बेटी को भगाकर ले गया है। इस पर 25 मई को केस दर्ज किया गया था। रविवार रात किशोरी को उसके जीजा के घर से बरामद किया गया। इसके बाद किशोरी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। किशोरी ने अपनी मर्जी से जीजा के साथ जाने के बात की है। साथ ही किशोरी ने अपने परिजनों के साथ रहने से भी मना कर दिया है ऐसे में उसे करनाल नारी निकेतन भेज दिया गया है।
-कर्ण सिंह, चौकी प्रभारी।