{"_id":"5cec2606bdec22075d23a706","slug":"155898015020-jind-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंटेनर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। गांव हैबतपुर के पास से गुजर रहे फ्लाई ओवर के पास एक कंटेनर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव हैबतपुर निवासी राजकुमार ने कहा कि उसका 20 वर्षीय बेटा गोविंद रविवार को दिन में किसी कार्य से शहर में आया था। शाम को लगभग छह बजे जब वह वापस जा रहा था तो हैबतपुर गांव के पास से गुजर रहे फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उसके बेटे की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इसमें उसका बेटा गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।