{"_id":"5ce6e001bdec22075a3be0fa","slug":"15586345484-jind-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डंपर से बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर न्यायिक परिसर के सामने डंपर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी पांच साल की बेटी घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भटनागर कॉलोनी निवासी नरेश ने कहा कि वीरवार सुबह साढ़े सात बजे उसका बड़ा भाई राजेश अपनी पांच साल की बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह गोहाना रोड पर न्यायिक परिसर के आसपास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें राजेश की बाइक सड़क पर गिर गई तथा उसकी भतीजी व उसका भाई घायल हो गए। नरेश ने कहा कि वह भी दूसरी बाइक पर अपने भाई के पीछे-पीछे जा रहा था। उसने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई राजेश को मृत घोषित कर दिया। उसकी भतीजी निधि की मरहम पट्टी कर दी। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।