फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सफीदों बाईपास पर पिस्तौल के बल पर दो बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल व नकदी

सफीदों बाईपास पर पिस्तौल के बल पर दो बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल व नकदी

Thu, 23 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सफीदों बाईपास पर पिस्तौल के बल पर दो बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल व नकदी
जींद। सफीदों बाईपास पर मंगलवार सुबह पांच बजे मिर्चपुर से गांव इसराना ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे चाचा-भतीजा का मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उनसे मोबाइल और 400 रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी मारपीट करके फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस महीने में सफीदों बाईपास पर अब तक तीन वारदातें हो चुकी हैं। यहां अपराधी बेखौफ छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के मिर्चपुर निवासी 19 वर्षीय विजेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा का साथ पानीपत जिले के इसराना गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। सुबह चार बजे वह अपने गांव से ईंट भट्ठे पर जा रहा था। जब वह पांच बजे सफीदों बाईपास पर पहुंता चो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो युवकों ने उनको रोक लिया और पिस्तौल के बल पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों आरोपी 400 रुपये व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने विजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई भूप सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

लूटने वालों के लिए सेफ जगह साबित हो रहा सफीदों बाईपास
नया बना सफीदों बाईपास छीनाझपटी की वारदात करने वालों के लिए सेफ जगह साबित हो रहा है। अब तक मई महीने में यहां छीनाझपटी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। एक तो यह चारों तरफ से खुला व नया रोड बना है, जो जींद के चारों तरफ निकलता है। इस कारण भी यहां ऐसे लोग वारदात को अंजाम देते हैं, ताकि वह किसी भी तरफ आसानी से भाग सकें। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस का ध्यान पहले भी सफीदों बाईपास की तरफ से लेकिन अब इन वारदातों को देखते हुए पुलिस की सफीदों बाईपास की तरफ विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed