फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ससुर की मौत के बाद विवाहिता के मायका पक्ष के सात लोगों पर मामला दर्ज

ससुर की मौत के बाद विवाहिता के मायका पक्ष के सात लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
ससुर की मौत के बाद विवाहिता के मायका पक्ष के सात लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की सोहलू कॉलोनी निवासी एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद ससुर ने भी सुसाइड कर लिया था। अब पुलिस ने मायका पक्ष के सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

बता दें कि सोहलू कॉलोनी निवासी महिला रीना ने वीरवार को घर में अपनी चुनरी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रीना के पिता इंद्र की शिकायत पर पुलिस ने रीना के ससुर गजन, पति सन्नी व देवर अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह गजन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी पीजीआई में मौत हो गई। अब गजन के बेटे सुनील ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी ही ससुराल पक्ष के सात लोगों पर उसके पिता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सुनील ने कहा कि उसकी भाभी की मौत के बाद उसके ससुर इंद्र ने उसके पिता गजन, उसके भाई सन्नी व उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस कारण उसका पिता परेशान था। इसके बाद उसके गांव सुल्हेड़ा निवासी ससुर इंद्र, उसके साले संदीप, रणदीप, बलिंद्र, कुदु, उसकी भाभी की मामी बबली व बलदेव ने उसके पिता की काफी बेइज्जती की व उसके पिता को बार-बार फोन करके परेशान किया। इसी कारण उसके पिता ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed