{"_id":"5936af3b4f1c1b02408b45b2","slug":"14967560425-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मचारियों पर किया हमला
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के बिजली शिकायत केंद्र के कर्मचारियों पर हमला करने पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करके पांच-छह अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली निगम नरवाना एसडीओ किताब सिंह ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बिजली शिकायत केंद्र पर एलएम शिव कुमार, एएलएम नरेश कुमार, प्रवीन कुमार, एएफएम शिव नारायण ड्यूटी पर कार्यरत थे। इसी दौरान ढाकल रजवाह पार कालोनी निवासी अनिल कुमार, सोनू, राजेंद्र की पत्नी सहित पांच-छह लोग आए और वहां पर मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने नुकीली चीज से हमला करके कर्मचारियों को घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर ढाकल रजवाह पार कालोनी निवासी अनिल कुमार, सोनू, राजेंद्र की पत्नी सहित पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
तीन बिजली कर्मियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस
नरवाना शहर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर इसी मामले में तीन बिजली कर्मचारियों पर मारपीट, छेड़छाड़, मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। शहर थाने में महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू बिजली शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के लिए गई थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मी प्रवीन, नरेश, शिव कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों बिजली कर्मियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बिजली शिकायत केंद्र पर कर्मियों पर हमला
तीन को नामजद करके पांच-छह अन्य के खिलाफ किया मामला दर्ज