फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 11 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। बुधवार देर रात हिसार-चंडीगढ़ रोड पर दनौदा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय अमित पुत्र सतपाल निवासी और 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामफल निवासी गांव छान (हिसार) बुधवार रात को अपने खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहे थे। अचानक हिसार-चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को साैंप दिए और मृतक अमित के पिता सतपाल के ब्यान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप पुत्र रामफल निवासी छान किसी कार्यवश अपनी बुआ के घर दनौदा आया हुआ था और दोनों मृतक अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed