फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नप के पूर्व उपप्रधान के बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नप के पूर्व उपप्रधान के बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नप के पूर्व उपप्रधान के बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पटियाला चौक स्थित दो दुकानदारों के बीच हुए झगड़े में नप के पूर्व उपप्रधान रमेश खट्टर के बेटे सुजल के साथ पड़ोसी दुकानदार युवकों द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संत नगर निवासी मंदीप चहल को गुप्त सूचना के आधार पर टेंडरी मोड़ से काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। इस घटनाक्रम में पुलिस पहले भी दो आरोपियों श्रवण सोनीपत जिला निवासी व गौरव राठी जींद निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पटियाला चौक चौकी इंचार्ज एएसआई यशवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को पटियाला चौक पर दुकानदारों में झगड़ा हो गया था। इसमें नप के पूर्व उपप्रधान के बेटे सुजल को गहरी चोटें आई थीं। पुलिस ने रमेश खट्टर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए श्रवण व गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब शुक्रवार को मुख्य आरोपी मंदीप को टेंडरी मोड़ से काबू किया।
विज्ञापन

मंदीप पर पहले भी हैं दो मामले दर्ज
एएसआई यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी मंदीप चहल पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक सफीदों के एक ढाबा मालिक पर गोली चलाने व दूसरा पानीपत के इसराना में हत्या का मामला दर्ज है। मंदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिडवाड़ा गांव के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह पांच साल सजायाफ्ता मुजरिम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed