फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सेवानिवृत कर्मचारी के खाते से धोखाधड़ी से निकाले एक लाख 37 हजार, मामला दर्ज

सेवानिवृत कर्मचारी के खाते से धोखाधड़ी से निकाले एक लाख 37 हजार, मामला दर्ज

Mon, 25 Feb 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत कर्मचारी के खाते से धोखाधड़ी से निकाले एक लाख 37 हजार, मामला दर्ज
सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से निकाले 1.37 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से अज्ञात ने धोखाधड़ी करके 1 लाख 37 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। रुपये दो दिनों में छह बार में 20-20 हजार व 17000 रुपये एक बार निकाले गए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किलाजफरगढ़ गांव निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रीडर तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त है। 21 फरवरी को उसने मोबाइल फोन में मैसेज देखा कि उसके खाते से एक लाख 37 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह रुपये 17 व 18 फरवरी को खाते से निकाले गए हैं। 20-20 हजार रुपये छह बार तथा 17000 रुपये एक बार निकाले गए हैं। खाते में बैलेंस केवल 72 रुपये ही छोड़े हैं। कुछ रुपये जींद मैन बांच के एटीएम से व कुछ खाते में ट्रांसफार्मर किए गए हैं। रामनिवास ने कहा कि वह पैसे निकालने के लिए जुलाना स्थित एटीएम में गया था। जब वह पैसे निकालने लगा तो उसके पैसे नहीं निकले। यहां दो युवकों ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और कहा कि उसके पैसे नहीं निकले। इसके बाद दोनों युवकों ने उसका बैलेंस चैक किया था और उसके बाद एटीएम उसे वापस दे दिया। इसके बाद उसके फोन पर पैसे निकलने के मैसेज आए। जब वह बैंक में गया तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि उसके एटीएम से कुछ रुपये जुलाना में तथा कुछ जींद में निकाले गए हैं। कुछ रुपये उसके खाते से अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed