फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मां की दवाई लेकर लोट रहे व्यक्ति से 20 हजार रुपये और होंडा सिटी गाड़ी छिन कर चार बदमाश फारार

मां की दवाई लेकर लोट रहे व्यक्ति से 20 हजार रुपये और होंडा सिटी गाड़ी छिन कर चार बदमाश फारार

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मां की दवाई लेकर लोट रहे व्यक्ति से 20 हजार रुपये और होंडा सिटी गाड़ी छिन कर चार बदमाश फारार
एम्स से दवा लेकर लौट रहे व्यक्ति से कार और 20 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। एम्स दिल्ली से बीमार मां की दवा लेकर लौट रहे व्यक्ति की स्विफ्ट सवार चार बदमाशों ने होंडा सिटी कार छीन ली। वीरवार देर रात नरवाना के नवीन पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात के दौरान बदमाशों ने कार मालिक संजीत सिंह से मोबाइल के साथ 20 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। थाना पुलिस ने संजीत की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजीत ने बताया कि वीरवार को दिल्ली से वह अपनी मां की दवा लेने के लिए गया था। दिल्ली एम्स से दवा लेने के बाद करीब नौ बजे वहां से अपने गांव उझाना के लिए निकला था। सोनीपत-गोहाना के रास्ते वह जींद होते हुए उचाना से आगे निकलने के बाद रात करीब दो बजे नवीन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। वहां पर वह लघुशंका करने के लिए रुका तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुक गई। गाड़ी में चार युवक सवार थे। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा तो उन्होंने गाड़ी से उतरकर मेरी गाड़ी की खिड़की पकड़ कर कहने लगे कि रास्ते में उसने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। संजीत ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी सहित उसे अपने साथ लेकर नरवाना की तरफ चल दिए। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी जब गाड़ी लेकर हिसार रोड पर स्थित बद्दोवाला के पास टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचे तो टोल देखकर दोनों गाड़ियों को सुंदरपुरा रोड पर मोड़ दिया। पांच सौ मीटर ले जाकर बदमाशों ने रास्ते में उससे मोबाइल, 20 हजार रुपये छीन लिए। रजवाहा पुल के पास पहुंचने पर बदमाशों ने कहा कि अगर इसकी गाड़ी में जीपीआरएस लगा है तो गोली मार देंगे या बांधकर नहर में फेंक देंगे। संजीत ने बताया कि आरोपी जब जीपीआर निकलवाने के लिए गाड़ी से बाहर निकालते तो वह हाथ छुड़ाकर भाग लिया। वह भागकर एक पोल्ट्री फार्म में छिप गया। बदमाशों ने उसका पीछा किया मगर पोल्ट्री फार्म में घुसने की वजह से वे चले गए। उसने पोल्ट्री फार्म के लोगों से फोन करने के लिए मोबाइल मांगा तो नहीं दिया। इसके बाद वह किसी तरह टोल प्लाजा पर पहुंचा और बदमाशों द्वारा गाड़ी लूटने के बारे में बताया। टोल कर्मियों की मदद से 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को गाड़ी छीनने की जानकारी दी। थाना प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि संजीत की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी और नगदी छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed