{"_id":"594c12494f1c1b63028b47da","slug":"131498157641-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी टच होने पर छीन ली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी टच होने पर छीन ली कार
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के सफीदों रोड पर स्कोडा गाड़ी टच होने पर चार युवकों ने कार चालक से कार छीन ली और अपने साथ ले गए। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ लूटपाट केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने शहर थाना पुलिस का दी शिकायत में बताया कि 18 जून की रात को वह किसी कार्य के लिए सफीदों रोड पर गया था। जब वह लौट रहा था तो उत्सव होटल के सामने एक स्कोडा गाड़ी सवार ने अचानक उसकी गाड़ी के आगे ब्रेक लगा दिए। जब तक वह अपनी कार को कंट्रोल करता तो वह पीछे से स्कोडा से टच हो गई। गाड़ी टच होते ही स्कोडा गाड़ी सवार चार युवक नीचे उतरकर आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवकों ने मारपीट करके उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसमें उसकी कार को अपने साथ ले गए। गाड़ी में उसका पर्स रखा था। इसमें 13 हजार रुपये की नकदी भी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी कार को छीने वाले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अशोक, भगवान नगर रोहतक रोड निवासी आशीष, गांव निदाना रोहतक निवासी सहित और एक अन्य युवक शामिल थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गाड़ी टच होने पर छीन ली कार
गाड़ी सवार युवकों ने सफीदों रोड पर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज