फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिस्तौल के बल पर युवक से मोबाइल व बाइक छीनकर आरोपी फरार

पिस्तौल के बल पर युवक से मोबाइल व बाइक छीनकर आरोपी फरार

Sun, 28 Apr 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर युवक से मोबाइल व बाइक छीनकर आरोपी फरार
जींद। शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे सफीदों गेट पर हनुमान नगर निवासी एक युवक से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना पाकर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान नगर निवासी लवली ने कहा कि वह रात को अपने एक रिश्तेदार को लेने के लिए बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जब वह बाइक पर सफीदों गेट के आसपास पहुंचा तो उसके आगे दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी और उसे रोक लिया। एक युवक ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। इसके बाद दोनों युवक उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लवली की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed