फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नई अनाज मंडी के पीछे मरे हुए मुर्गे डालते हैचरी के कैंटर को मौके पर पकड़ा

नई अनाज मंडी के पीछे मरे हुए मुर्गे डालते हैचरी के कैंटर को मौके पर पकड़ा

Thu, 24 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पीछे मरे हुए मुर्गे डालते हैचरी के कैंटर को मौके पर पकड़ा
नई अनाज मंडी के पीछे हैचरी के कैंटर चालक को मरे मुर्गे डालते हुए पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। नई अनाज मंडी के पीछे खाली पड़ी जमीन में इस क्षेत्र की अनेक हैचरियों द्वारा मरे हुए मुर्गे और सड़े अंडे डालने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर मंडी के आढ़तियों में काफी रोष व्याप्त है। बुधवार को मंडी के आढ़तियों ने यहां मरे हुए मुर्गे डाल रहे एक हैचरी के कैंटर को पकड़ा, इसके बाद यहां काफी हंगामा हुआ।

आढ़तियों को किसी ने सूचना दी थी कि एक कैंटर से मरे हुए मुर्गे भरे कट्टे मंडी के पीछे डाले जा रहे हैं। सूचना पाकर दर्जनों आढ़ती मौके पर पहुंचे और कैंटर चालक को मौके पर पकड़ा। इस दौरान आढ़तियों की कैंटर चालक के साथ कहासुनी भी हुई और आढ़ती चालक को कैंटर समेत मंडी में ले आए। उन्होंने इसकी सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान काफी कहासुनी के बाद कैंटर चालक ने आगे से यहां मरे हुए मुर्गे नहीं डालने की बात कही, जिस पर आढ़तियों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बिट्टु गर्ग, महावीर तायल, माडू़ राम रावत, अनिल डिडवाडिया, मंगत राम गोयल, कमल मंगला, शमशेर सिंह, सुल्तान शर्मा व हरि शर्मा ने बताया कि नई अनाज मंडी के पीछे हुडा सैक्टरों की काफी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन में क्षेत्र की हैचरियों द्वारा मरे हुए मुर्गे व सड़े हुए अंडे औरर नगरपालिका द्वारा पूरे नगर का कूड़ा एकत्रित करके डाला जा रहा है। कबाड़ व मरे हुए मुर्गों के कारण यहां हर वक्त भयंकर बदबू फैली हुई है और मक्खियों का प्रकोप हो गया है। आढ़तियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर मार्केट कमेटी, नगरपालिका व एसडीएम ऑफिस में लिखित में दे चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अनाज मंडी के पीछे नगरपालिका द्वारा कबाड़ व हैचरियों पर मरे हुए मुर्गे डाले जाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगनी चाहिए और सफीदों में कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed