फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भिवानी जिले के धनाना गांव में ठेकेदार को गोली मारने का आरोपी लगा सीआईए के हाथ

भिवानी जिले के धनाना गांव में ठेकेदार को गोली मारने का आरोपी लगा सीआईए के हाथ

Fri, 20 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी जिले के धनाना गांव में ठेकेदार को गोली मारने का आरोपी लगा सीआईए के हाथ
भिवानी में ठेकेदार को गोली मारने वाले को सीआईए ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भिवानी जिले के धनाना गांव निवासी शराब ठेकेदार को गोली मारने के आरोपी को सीआईए जींद ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को स्थानीय भटनागर कॉलोनी के पास से पिस्तौल के साथ काबू किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि उसने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि भटनागर कॉलोनी के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा लेकिन पुलिस ने चंद कदमों पर ही उसको काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी पहचान भटनागर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि उसने भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी शराब ठेकेदार गोगी को 26 जून को चार गोली मारी थी, जिसमें शराब ठेकेदार बच गया था। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपी से कई अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed