फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कलावती गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

कलावती गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 28 Feb 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कलावती गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुरालियों पर हत्या करने का लगा आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव कलावती में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मजबूर करने तथा हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
करनाल जिले के गांव दुपेड़ी निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी 24 वर्षीय बहन पूनम की शादी गांव कलावती निवासी अनिल के साथ 2013 में की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। राजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार बीच-बीच में भी पूनम के परिजनों को पैसे दिए। इसके बाद उनकी डिमांड बढ़ती गई। बीच-बीच में पूनम के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट भी करते रहे। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में अनिल के परिजनों ने भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराने की बात कहकर माफी मांग ली। इसके बाद पूनम फिर अपनी ससुराल चली गई, लेकिन उसकी ससुराल के लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित करने का काम चलता रहा। इसी बीच पूनम ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। बहन ने सोचा बच्चे होने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन उसके ससुराल के लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। अब उसकी ससुराल के लोग उनसे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग वह लोग पूरी नहीं कर पाए तो पूनम के साथ वे मारपीट करने लगे। मंगलवार रात को पूनम की उसके पति अनिल, सास संतोष, देवर प्रवीण तथा एक अन्य चचेरे ससुर भूरिया ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। राजेंद्र ने कहा कि इसके बाद पूनम के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी कि और शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर पूनम के पति अनिल, सास संतोष, भूरिया व प्रवीण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
एएसआई नीर कुमार ने कहा कि बुधवार सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। राजेंद्र की शिकायत पर उसके पति अनिल, सास संतोष, भूरिया व प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आया कि आखिर पूनम की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed