फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कार सवार युवकों ने कार का पीछा करते समय चलाई गोलियां

कार सवार युवकों ने कार का पीछा करते समय चलाई गोलियां

Tue, 19 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने कार का पीछा करते समय चलाई गोलियां
नरवाना। नरवाना की इंदिरा कॉलोनी के निकट सोमवार को दो गुटों में रंजिश के चलते गोलियां चलीं। अज्ञात लोग तीन कारों में सवार थे। गोली किसी को नहीं लगी लेकिन इस घटनाक्रम में कार की चपेट में आने से करीब 12 बकरियां मार गईं। कार सवार खनौरी की ओर भाग गए। शाम लगभग पांच बजे तीन कारों में सवार लोग यहां पहुंचे। एक गाड़ी से गोली चलाई गई दूसरी गाड़ी का चालक अपनी कार को भगाने का प्रयास कर रहा था। रास्ते में सड़क के किनारे बकरियां जा रही थीं। कार चालक अपनी गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और बकरियों के झुंड पर चढ़ा दी, जिससे एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई। कई बकरियां घायल हो गईं। बकरियां काला पुत्र पालीराम की थी। जो उन्हें खेतों से अपने घर ले जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सुरेश कुमार पुलिस मुलाजिम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। कार में कौन लोग सवार थे और गोलियां क्यों चला रहे थे इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा। लेकिन लोगों में गोली चलने की चर्चा है। सूत्रों ने बताया कि करीब आधा दर्जन गोलियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली है। तीनों कार खनौरी की ओर निकल गईं। इसमें 12 बकरियां मारी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed