{"_id":"5a24462a4f1c1ba7668b7e8e","slug":"11512326698-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की ज्वैलरी खरीदने के आरोप में हिसार पुलिस ने सुनार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की ज्वैलरी खरीदने के आरोप में हिसार पुलिस ने सुनार को किया गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने जेवर चुरा कर बेचे, हिसार पुलिस चोरों को लेकर शिनाख्त के लिए जींद पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
चोरी किए गए जेवरात खरीदने पर हिसार पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार रात मेन बाजार में ज्वेलर्स की दुकानों पर दस्तक दी। हिसार पुलिस अपने साथ चोर गिरोह के तीन सदस्यों को साथ लेकर आई थी, और उनकी ही निशानदेही पर बाजार में पहुंची।
शनिवार देर रात को हिसार पुलिस की गाड़ी तीन युवकों को लेकर आशरी गेट और मेन बाजार में पहुंची। जहां पर चोर गिरोह के पकड़े गए तीन सदस्यों को अपने साथ लिए हुई थी। चोर गिरोह के सदस्यों ने इस दौरान चार ज्वेलर्स की दुकानों पर जाकर निशानदेही की, और बताया कि उन्होंने चोरी किए गए हुए जेवरातों को इन ज्वेलर्स को बेचा है। इस पुलिस ने एक ज्वेलर को हिरासत में ले लिया। पुलिस की छापेमारी को देखकर बाजार के दुकानदार इकट्ठा हो गए और पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। हिसार पुलिस ने विरोध होते देखकर दुकानदारों को पूरा मामला समझाया। पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को काबू किया था। जिन्होंने चोरी की कई वारदातों को माना है और चोरी किए गए जेवरातों को उन्होंने जींद के मेन बाजार में बेचा है। चोरों की निशानदेही के आधार पर ही इन ज्वेलर्स की दुकान पर दस्तक दी है। बाद में शहर के दुकानदारों ने कहा कि वह इन ज्वेलर्स को सुबह तक छोड़ जाए और रविवार सुबह खुद ही उनको लेकर हिसार पहुंच जाएंगे। इस पर हिसार स्पेशल पुलिस वहां से चली गई। शहर थाना प्रभारी रविश कबुमार ने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा बाजार में छापेमारी की सूचना उनको नहीं है।