फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दूसरे के स्थान पर पेपर देता पकड़ा गया युवक

दूसरे के स्थान पर पेपर देता पकड़ा गया युवक

Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के स्थान पर पेपर देता पकड़ा गया युवक
दूसरे के स्थान पर पेपर दे रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीबीएसई की शनिवार को शुरू हुई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। इस दौरान एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने उस छात्र को भी पकड़ लिया है जिसके स्थान पर युवक परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य गुरमिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके स्कूल में सीबीएसई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। यहां पर रोहतक जिले के गांव निंदाना निवासी दीपक राठी परीक्षा दे रहा था। सीबीएसई नियंत्रक को शक हुआ तो उसने प्रश्न-पत्र तथा युवक का रोल नंबर चेक किया। उन्होंने पाया कि वह दीपक किसी और के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राठी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपने स्थान पर राठी को परीक्षा में बैठाने वाले गांव मनोहरपुर निवासी प्रवीण को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed