फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गोली मारकर युवक का मर्डर, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, शव की नहीं हुई शिनाख्त

गोली मारकर युवक का मर्डर, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, शव की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 08 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर युवक का मर्डर, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, शव की नहीं हुई शिनाख्त
गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक का खून से लथपथ शव जैजैवंती गांव के खेत से बरामद किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
वीरवार सुबह ग्रामीणों ने जींद-रोहतक मार्ग से करीब सात एकड़ दूरी पर एक खेत में युवक के शव को पड़ा हुआ देखा। युवक का शव खून से लथपथ था। युवक के कनपटी व मुंह पर दो गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी परमजीत व जुलाना थाना प्रभारी रामतीर्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम जांच के लिए बुलाई गई जिसने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर शव मिला, वहां पर निशानों को देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या करने से पहले आपस में हाथापाई या झगड़ा हुआ हो। रात को हत्यारों ने सर्दी की वजह से आग भी जलाई थी। मौके पर आग जलने के बाद बनी राख भी मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोल भी बरामद किए हैं। युवक जिंस, शर्ट एवं जर्सी डाले हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जांच तेज कर दी है। शव की पहचान होने के बाद ही आरोपियों का सुराग पुलिस को लग सकता है। पुलिस ने फिलहाल गांव जैजैवंती निवासी पंच रामबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों के लोगों की शव के शनाख्त की कोशिश
पुलिस ने जुलाना क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोगों व सरपंचों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को शक है कि युवक जुलाना क्षेत्र के बाहर का है। पुलिस का मानना है कि हत्यारे भी बाहर के ही होंगे। जहां तक संभावना है हत्यारे युवक की जानपहचान के हैं क्योंकि इतनी दूर युवक बिना किसी जानपहचान वाले के नहीं आ सकता। साफ प्रतीत होता है कि पहले युवक यहां बैठे हैं और सर्दी होने की वजह से आग भी जलाई गई थी। उन्होंने यहां आपस में बातचीत भी की होगी। इसके बाद किसी कारण उसके ही अन्य साथियों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के सिर पर दो गोलियां लगी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की शनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।
- रामतीर्थ, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed