{"_id":"5b6b3dea4f1c1b923e8b5e90","slug":"101533754858-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगाकर बिहार से लाई दुल्हन 13 दिन में ही फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगाकर बिहार से लाई दुल्हन 13 दिन में ही फरार
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से लाई दुल्हन जेवर लेकर 13 दिन में ही फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव हसनपुर निवासी एक युवक को अपने वृद्ध मां-बाप की सेवा के लिए लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर बिहार से दुल्हन लाई मगर शादी के 13 दिन बाद ही दुल्हन युवक को छोड़कर फरार हो गई। युवक ने पत्नी की काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हसनपुर निवासी विकास ने कहा कि उसके माता-पिता काफी वृद्ध हैं। विकास की शादी नहीं हो रही थी। उसने सोचा कि बुढ़ापे में मां-बाप की सेवा करने के लिए उसे शादी करनी चाहिए। उसके एक रिश्तेदार ने उसकी शादी बिहार के सिसावा निवासी शोभा से 11 जुलाई को करवा दी। शादी से खुश होकर उसने काफी पैसे खर्च किए। उसने बिहार में ही मंदिर में शादी की और गांव आने से पूरे गांव को भोज दिया। तीन-चार सोने के जेवरात भी पत्नी के लिए बनवाए। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक 24 जुलाई को सुबह उसने देखा कि पत्नी गायब है। उसने काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चला। उसने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की मगर उसका सुराग नहीं मिला। विकास ने बताया कि शोभा अपने साथ जेवरात भी ले गई है। विकास ने कहा कि उसने खुशी-खुशी अपनी शादी पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए थे।