फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो पुलिस कर्मचारियों ने लगाया 50-50 रुपये का सट्टा, 13800 रुपये समेत दो सट्टेबाज गिरफ्तार

दो पुलिस कर्मचारियों ने लगाया 50-50 रुपये का सट्टा, 13800 रुपये समेत दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
दो पुलिस कर्मचारियों ने लगाया 50-50 रुपये का सट्टा, 13800 रुपये समेत दो सट्टेबाज गिरफ्तार
सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी बने सट्टेबाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस ने दो सट्टेबाजों को पकड़ने के लिए लिए खुद 50-50 रुपये का सट्टा लगाया। इसके बाद दो आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 50-50 रुपये का वह नोट जो सट्टे के लिए लगाए थे, समेत 13800 रुपये बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति सट्टा लगवा रहा है। हेड कांस्टेबल धर्मपाल ने पुलिस कर्मचारी अमित को 50 रुपये देकर नोट का नंबर नोट कर सट्टा लगाने के लिए कहा। अमित ने 50 रुपये का सट्टा लगाया और 77 नंबर की पर्ची हासिल किया। इसके बाद इशारा पाकर हेड कांस्टेबल धर्मपाल और अमित ने सट्टेबाज को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी पहचान वेद नगर निवासी मदनलाल के रूप में बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6500 रुपये बरामद हुए। इनमें पुलिस कर्मचारी द्वारा वह नोट भी बरामद हुआ, जो सट्टा लगाने के लिए दिया था। पुलिस ने उसके गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इसी प्रकार मंजू होटल के पास से एक अन्य व्यक्ति को सट्टाबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यहां भी रेड मारने से पहले पुलिस ने 50 रुपये का सट्टा लगाया। आरोपी की पहचान वेद नगर निवासी अंकुश के रूप में हुई है। अंकुश के पास से पुलिस ने 7300 रुपये बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed